Ticker

6/recent/ticker-posts

दूसरे दिन भी जारी रहा जनपदव्यापी अतिक्रमण हटाओं अभियान,150 अतिक्रमण हटाये गये

दूसरे दिन भी जारी रहा जनपदव्यापी अतिक्रमण हटाओं अभियान,150 अतिक्रमण हटाये गये

दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी-मयूर दीक्षित

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले को सुचारु,सुरक्षित व जाममुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के विरुद्ध दूसरे दिन भी अभियान चलाया।हरिद्वार,रुड़की, भगवानपुर और लक्सर में सड़क,फुटपाथ,नालियों और सरकारी भूमि पर किए गए 150से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों,नगर निकायों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी भूमि,सड़क,फुटपाथ और नालियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो।उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के कारण चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े,इसको लेकर प्रशासन की ओर से बुधवार से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया है।जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी सरकारी भूमि, सड़क,फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर अतिक्रमण न हो,जो भी अतिक्रमण किया गया है,उससे हटाने के निर्देश दिए गए है।गुरूवार को नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी की नेतृत्व में वाल्मीकि चौक (ललतारौ पुल) से अपर रोड क्षेत्रांतर्गत तथा भीमगोड़ा बैरियर से जयराम आश्रम होते हुए सुखी नदी तक उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में नगर निगम,पुलिस एवं जिला प्रशासन,एसएसबी एवं सेना के जवानों की देखरेख में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया ।इस दौरान नालियों/फुटपाथ के ऊपर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के अलावा नालियों के ऊपर बनाए गए खोखे एवं ढाबों को हटाते हुए ध्वस्त किया गया।दोनों टीमों द्वारा अभियान के दौरान मार्ग एवं नालियों पर किए गए 100से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। नगर निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में नाली के ऊपर अथवा नाली की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान ,निर्माण सामग्री अथवा व्यावसायिक सामग्री रखी जाती है तो उसे तत्काल जब्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।साथ ही बार-बार अतिक्रमण किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,उप नगर आयुक्त महेंद्र यादव ,सफाई निरीक्षक धीरेन्द्र सेमवाल,श्रीकांत एवं मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा,मनोज कुमार ,हरकी पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी,एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट सहित पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम हरिद्वार की टीम उपस्थित रही।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

रुड़की मंगलौर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया’

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन, पुलिस द्वारा मंगलौर में 10किलोमीटर क्षेत्रांतर्गत सड़क,नालों,फुटपाथ एवं सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण,जिसमें सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित हो रही रेहड़ी,ठेली एवं खोखे को भी हटाया गया तथा उन्होंने कहा है कल भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।इस अभियान में अपर तहसीलदार कानूनगो,राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी भी मौजूद रहे। वही उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला ने अवगत कराया है कि उनके नेतृत्व में लक्सर के सुल्तानपुर बाजार क्षेत्रांतर्गत सड़क किनारे,फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जिला प्रशासन की टीम द्वारा हटाया गया। सभी लोगों को चेतावनी दी कि सड़क किनारे, फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर किसी भी दशा में अतिक्रमण न किया जाए।अतिक्रमण हटाओ अभियान में लगभग 50से अधिक अतिक्रमण को हटाया गया तथा 16लोगों के चालान भी किए गए। इस दौरान तहसीलदार दीवान सिंह राणा,तहसील प्रशासन,नगर पालिका,पुलिस सहित संबधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। 

तहसील भगवानपुर नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत गागलहेड़ी रोड से हटाया अतिक्रमण’

उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि तहसीलदार दयाराम के  नेतृत्व में आज भगवानपुर नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत गागलहेड़ी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क,नालियों एवं फुटपाथ के ऊपर से अतिक्रमण हटाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर जूडो छात्रावास के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन