बसेड़ा में डिजिटल लाइब्रेरी का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ, ज्ञान को सुलभ बनाना ही उद्देश्य
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-क्षेत्र के गाँव बसेड़ा में नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा द्वारा रिबन काटकर और पौधे रोपित कर किया गया।
छात्र छात्राओ और उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी आईटी विभाग व जनपद प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य शिक्षा, साहित्य व ज्ञान को बिना किसी भौगोलिक बाधा के सभी के लिए सुलभ बनाना है जिसके लिए भारत सरकार ने कई स्तरों पर डिजिटल पुस्तकालयों का शुभारंभ किया है ताकि छात्रों और युवाओं को इसका लाभ मिल सके। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी क्षेत्र के छात्रों को आधुनिक शिक्षा व कंप्यूटर आधारित अध्ययन की बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी, जिससे युवाओं का भविष्य सशक्त होगा। कार्यक्रम से पूर्व प्रभारी मंत्री का पुष्प गुच्छ व बुकें देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने गांव में छायादार व फलदार पौधे भी रोपित किए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन, आईएएस रामभरोसे शरण, डीपीआरओ प्रदीप शर्मा, अमित त्यागी, एसडीएम विजय प्रताप सिंह, सीओ अभितेष सिंह, बीडीओ असलम परवेज, सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार, थाना प्रभारी संजय कुमार, एडीओ प्रवीण शर्मा, बालेश राठौर, ललित कुमार, बीएमएम नाज़िया परवीन, कमला त्यागी, सचिव राजेश्वर सैनी, जितेन्द्र कुमार, नैनसिंह सैनी, प्रियांशु कुमार, आशीष कुमार, अजब सिंह, राहुल चौधरी, प्रधानपुत्र मोहित त्यागी, बीएमएम बिजेन्द्र कुमार, डॉ. पवन संवई, ईशांत चौधरी, हरीश त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, प्रमिल कुमार, सोनू कुमार, अरुण त्यागी, इन्द्रेश त्यागी, रूपेश त्यागी व किसान नेता अमर त्यागी समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ