अंडर-16 समर क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में मोहम्मद असद को मिला मैन ऑफ द मैच
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-भूतेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर-16 समर क्रिकेट लीग के अंतर्गत आज टीम एसबीबीए किंग्स और टीम एसबीबीए राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम एसबीबीए किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद असद ने शानदार 46 रन बनाए, जबकि वसीम ने 20 रन का योगदान दिया। राइडर्स की ओर से गेंदबाजी में ओवेश ने 3 विकेट और आजम ने 2 विकेट हासिल किए।161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम एसबीबीए राइडर्स निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। राइडर्स की ओर से हर्ष ने 40 रन और कृष्ण ने 26 रन बनाए। वहीं किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में हनुमंत ने 2 विकेट तथा अर्णव ने 1 विकेट प्राप्त किया।इस प्रकार टीम एसबीबीए किंग्स ने 10 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद असद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।इस अवसर पर कोच राजीव गोयल ‘टप्पू’, रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल, संजय शर्मा सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ