विगत एक दिन में 177 मीटर पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश कि हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 15जून को किए गए निर्माण कार्यों में पैकेज 01 के अंतर्गत हरिपुर कला में भारी गाड़ियों की एंट्री पर रोक के कारण सड़क के कम में रुकावट आई है।पैकेज 02के अंतर्गत गणपतिधाम फेस 3पावर ब्लॉक 18मीटर, गणपतिधाम फेस 2पावर ब्लॉक 52 मीटर,मोहन इंक्लेव सीसी रोड 35मीटर,एवरशाइन कॉलोनी पावर ब्लॉक 12मीटर,श्रीराम विहार पावर ब्लॉक 65 मीटर,शिवानीपुरम सीसी रोड 60मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 177 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ