.एक दिन में 225 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-शहर मे सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसमें-पैकेज 01 के अंतर्गत ऋषिकुल कॉलोनी सीसी रोड 66मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारका विहार सीसी रोड 46मीटर, गणपतिधाम फेस 2 पावर ब्लॉक 67मीटर,राजविहार फेस 1पावर ब्लॉक 10मीटर, शिवानीपुरम सीसी रोड 36मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 159मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ