Ticker

6/recent/ticker-posts

चारधाम यात्रा की 24घंटे निगरानी कर रहा कमांड कंट्रोल रूम,45हज़ार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

 चारधाम यात्रा की 24घंटे निगरानी कर रहा कमांड कंट्रोल रूम,45हज़ार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

36लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पांचो धाम के दर्शन,50लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा को सुरक्षित,सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के गढ़ीकैंट स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह कंट्रोल रूम 24घंटे पांचो धामों में कैमरे से यात्रियों की निगरानी के साथ उनकी समस्याओं के तुरंत समाधान और यात्रा संचालन की सतत मॉनिटरिंग में अहम किरदार साबित हो रहा है। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 50लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है,जबकि 36लाख से अधिक यात्रियों ने पांचो धाम के दर्शन कर लिए हैं।कंट्रोल रूम में 35 से अधिक कार्मिक चार शिफ्टों में कार्य करते हुए यात्रा से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्तर पर भी कंट्रोल रूम के चार सदस्य यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है।यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित कंट्रोल रूम ने अब तक 45हजार से अधिक शिकायतों एवं पूछताछ का सफल निस्तारण किया जा चुका है।इनमें हेलीकॉप्टर सेवा से संबंधित 4,469,यात्रा पंजीकरण से जुड़ी 31, 942,वाहन पंजीकरण की 1,370,बीकेटीसी की पूजा व्यवस्था संबंधी 270,जीएमवीएन टूर से जुड़ी 261तथा अन्य 785शिकायतों का त्वरित समाधान शामिल है।केंद्र में मौसम विभाग के द्वारा दी जा रही सटीक जानकारी को यात्रा का रजिस्ट्रेशन करा चुके श्रद्धालुओं को व्हाट्सएप के माध्यम से भी दी जा रही है।वही दूसरी ओर इस बार यात्रा में आधार आधारित पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर प्रभावी रोक लगी है,जिससे यात्रा प्रबंधन अधिक पारदर्शी और सुचारू हुआ है।उप निदेशक पर्यटन एवं नोडल चार धाम यात्रा कंट्रोल अमित लोहनी ने बताया कि आगामी मानसून के मध्य नजर चार धाम यात्रा को सरल सुगम व सुखद बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के कार्यालय में 24घंटे का कॉल सेंटर रूम स्थापित किया गया है।उन्होंने बताया कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य है कि चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालु अपने पंजीकरण की व्यवस्था के साथ यात्रा मार्ग पर अन्य व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी मिल सके।उन्होंने बताया कि वर्तमान समय तक 45हज़ार से अधिक कॉल प्राप्त की जा चुकी है।साथ ही उनके सफल निस्तारण भी किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि इस कॉल सेंटर में जो भी शिकायत आ रही है उन्हें हम संबंधित विभागों के साथ भी साझा कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा दिया जा रहा पूर्वानुमान के अनुसार हम चार धाम यात्रा में पंजीकरण करा चुके यात्रियों को व्हाट्सएप के माध्यम से मौसम का अपडेट भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कॉल सेंटर सभी विभागों के लिए मददगार साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों का नतीजा है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद कार्यालय में स्थापित कमांड कंट्रोल रूम में यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है,जिससे की चार धाम यात्रा को सरल,सुगम व सुव्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अवैध शराब के कारोबार लिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार