Ticker

6/recent/ticker-posts

मनमाना किराया पर सख्ती,एआरटीओ की औचक जांच में 3 ई-रिक्शा सीज

मनमाना किराया पर सख्ती,एआरटीओ की औचक जांच में 3 ई-रिक्शा सीज

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूली रोकने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने आज औचक जांच अभियान चलाया। जांच में ओवरचार्जिंग और ओवरलोडिंग करते पकड़े जाने पर 3 ई-रिक्शा तत्काल सीज कर दिए गए।

एआरटीओ ने बताया इस कार्यवाही में ऋषिकुल से शिवमूर्ति चौकरू 2 यात्रियों से 20 के बजाय 50 वसूलने,शिवमूर्ति चौक से भगत सिंह चौक 30 के बजाय 150मांगने भगत सिंह चौक से शिवालिक नगर ज्यादा किराया $ क्षमता से अधिक सवारी।ओवरलोडिंग पर ई-रिक्शा सीज की गई।एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि शासन के मानक के अनुसार ई-रिक्शा सभी सवारियों से मिलाकर अधिकतम 12/किमी ही ले सकते हैं। बावजूद इसके कुछ चालक यात्रियों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता है।मनमाना किराया,ओवरलोडिंग पर कठोर कार्रवाई होगी। आज की कार्रवाई के बाद ई-रिक्शा संचालकों में हड़कंप मच गया। विभाग ने साफ किया कि यात्रियों के शोषण और सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा