Ticker

6/recent/ticker-posts

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा सम्पन्न,51.68प्रतिशत अभ्यर्थी हुये परीक्षा में शामिल

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा सम्पन्न,51.68प्रतिशत अभ्यर्थी हुये परीक्षा में शामिल

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

नैनीताल- यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई। जनपद में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में करीब पचास प्रतिशत प्रतिभागियों ने भर्ती परीक्षा में भाग लिया।

कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद के कुल 57 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे,जहां पर 23483 अभ्यर्थियों को शामिल होना था,जिनमें से 12137 उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल हुये,जबकि 11346अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये गये थे। भर्ती परीक्षाओं को निर्विघ्न,नकल रहित और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।पुलिस की ओर से नकल विहीन,शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सतर्क नजर रखी जा रही थी। इससे पूर्व सभी परिक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा से गुजारा गया।साथ ही परीक्षा केंद्रों के आस पास भी सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि पिछले वर्ष सम्पन्न इस परीक्षा में हरिद्वार के ही एक परीक्षा केंद्र से मोबाइल से पेपर लीक कर दिया गया था। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और फिर इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

हरिद्वार में भी शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न

हरिद्वार-जनपद में भी स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की गयी। परीक्षाओं को निर्विघ्न,नकल रहित और सकुशल सम्पन्न करने के लिए हरिद्वार पुलिस पहले से ही पुख्ता इंतजामात कर चुकी थी। नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सतर्क नजर रखी जा रही थी। इससे पूर्व सभी परिक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा से गुजारा गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आस पास भी सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। बताते चले कि पिछले वर्ष सम्पन्न इस परीक्षा में हरिद्वार के ही एक परीक्षा केंद्र से मोबाइल से पेपर लीक कर दिया गया था। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और फिर इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन