Ticker

6/recent/ticker-posts

पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने किया हंगामा

 पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने किया हंगामा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं किए जाने पर कांग्रेस पार्षद सोहित सेठी और हिमांशु गुप्ता ने समर्थकों के साथ नगर निगम पहुंचकर पथ प्रकाश विभाग कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध जताया।

वार्ड 08के पार्षद पार्षद सोहित सेठी ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि वे काफी समय से खराब स्ट्रीट लाइट बदलने की मांग कर रहे हैं।स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से क्षेत्र में अंधेरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।लेकिन अधिकारी कर्मचारी भेदभावपूर्ण नीति अपना रहे हैं।जिसे सहन नहीं किया जाएगा।गऊघाट क्षेत्र के पार्षद हिमांशु गुप्ता ने स्ट्रीट लाइट बंद होने का हवाला देते हुए कहा कि यात्री बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण जेबकतरे और भिखारी अंधेरे का फायदा उठाकर चोरियां करते हैं।अंधेरे के कारण वाहन दुर्घटनाएं भी हो रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के कार्यो में भी भेदभाव की नीति अपनायी जा रही है।जनसमस्याओं के समाधान पर कोई अमल नहीं होता है।यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैश खुराना और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि जनहित की समस्याओं का संज्ञान लेना चाहिए।सभी वार्डो में खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत बदल जाए पथ प्रकाश व्यवस्था सुचारू की जाए।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी बिना भेदभाव के समान रूप से समस्याओं का समाधान करें।पार्षद महावीर वशिष्ठ,पूर्व पार्षद राजीव भार्गव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और विभागीय अधिकारियों की मनमानी पर नाराजगी जतायी। एसएनए श्यामसुंदर के समस्या के समाधान का आश्वासन देने पर हंगामा कर रहे पार्षद और कार्यकर्ता शांत हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधीक्षण अभियंता यूपीसील का रोका वेतन