Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने भरा गणना फार्म

 लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने भरा गणना फार्म

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुपालन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एफआईआर) का कार्य बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर त्वरित गति से किया जा रहा है।बीएलओ श्रीमती कविता पाल आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के आवास पहुंचकर गणना फार्म सौंपा गया।

इस मौके पर ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा गणना प्रपत्र भरा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी जनपद वासियों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र भर कर बीएलओ का सहयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर बीएलओ श्रीमती कविता पाल,सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल और स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ.संतोष कुमार चमोला उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मेयर किरण जैसल ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण