Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्राओं के लिए ऋषिकेश,रूड़की तथा लक्सर से आने-जाने के लिए बस सेवा होगी उपलब्ध

 छात्राओं के लिए ऋषिकेश,रूड़की तथा लक्सर से आने-जाने के लिए बस सेवा होगी उपलब्ध 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-विद्यार्थियों के लिए संसाधन तथा सुविधा विस्तार करके बेहतर माहौल तैयार किया जायेगा।गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में निर्माण सम्बंधी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा की अध्यक्षता में आयोजित भवन निर्माण समिति की बैठक मे अनेक विषयों पर कार्य योजना तैयार की गई।बैठक से पूर्व माता लाल देवी यज्ञशाला में समिति के सदस्यों की उपस्थिति मे यज्ञ सम्पन्न हुआ।इस दौरान कुलाधिपति नामित सदस्य एस.के.गर्ग का समविश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर अंगवस्त्र द्वारा स्वागत किया गया।

बैठक में हुए विचार मंथन पर जानकारी देते हुए समविश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार ने बताया कि छात्राओं की आवश्यकताओं को प्राथमिकता प्रदान करते हुये छात्रावास का निर्माण कराये जाने पर सहमति बनी।वही छात्राओं को वाहन सुविद्या उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत समविश्वविद्यालय में शिक्षा के लिए आने वाली छात्राओं के लिए ऋषिकेश,रूड़की तथा लक्सर से हरिद्वार आने-जाने के लिए बस सेवा उपलब्ध कराए जाने पर भी सहमति बनी।इसके अतिरिक्त विभिन्न नवनिर्माण कार्यों को मूर्त रूप दिया जाएगा जिससे आने वाले समय में छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि समविश्वविद्यालय प्रशासन अध्ययनरत छात्र तथा छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की दिशा में निरन्तर अग्रसर है।बैठक में कुलाधिपति नामित सदस्य एस.के.गर्ग ने निर्माण संबंधित कार्याे के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये।बैठक में सतीश कुमार,प्रो.प्रभात कुमार,प्रो.एल.पी.पुरोहित,गजेन्द्र सिंह रावत,उपकुलसचिव डा.श्वेतांक तथा सम्पदा प्रभारी रंजीत कुमार उपस्थित रहे।यज्ञ एवं सम्मान कार्यक्रम में प्रो.कर्मजीत भाटिया,डा.भारत वेदालंकार,डा.मदनलाल जाट,डा.सत्यपति, गोपाल राणा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

फादर्स डे के अवसर पर देहरादून में प्रेस्टीज एक्सक्लुसिव का हुआ भव्य शुभारंभ