Ticker

6/recent/ticker-posts

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली जनपद नैनीताल में चल रहे एसआईआर की समीक्षा

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली जनपद नैनीताल में चल रहे एसआईआर की समीक्षा

जनपद में गणना फार्मों के डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश

डिजिटलाइजेशन हेतु अतिरिक्त डाटाएंट्री ऑपरेटर लगाए जाने के दिए निर्देश

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी-नैनीताल-अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल की उपस्थिति में राज्य अतिथि गृह हल्द्वानी में जनपद नैनीताल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने विधानसभावार गणना फार्म डिजिटलाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी,भीमताल,हल्द्वानी एवं नैनीताल में वर्तमान में डिजिटलाइजेशन कार्य औसत से कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक दिन गणना फॉर्म के डिजिटलाइजेशन हेतु सुबह एवं सायंकाल को बूथवार समीक्षा करेंगे।उन्होंने कहा कि इस कार्य को लक्ष्य के अनुरूप समय पर करना है।उन्होंने कहा कि जिन बूथों में डिजिटलाइजेशन की प्रगति कम है वहॉं विशेष फोकस किया जाय तथा डाटाएंट्री ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाई जाए।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि डिजिटाईजेशन करने के कार्य में हेल्पिंग हेंड के रुप में अतिरिक्त मोबाइल टीमों की भी तैनाती की जाय।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि ऑनलाइन गणना फार्म भरने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाए तथा सभी शेडो एरिया में मोबाइल टीम और आईटी टीम को भेजा जाए ताकि जो क्षेत्र नेटवर्क विहिन हैं उन बीएलओ को सहायता दी जा सके।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य समयबद्ध कार्य होता है एसआईआर कार्य भी समयबद्ध कार्य है, इस कार्य में किसी भी प्रकार की स्थिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी।लापरवाही पर लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन का कार्य को समय पर पूर्ण करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाय।उन्होंने कहा कि जिले के जिन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी नहीं हैं वहॉं के गणना फॉर्म केन्द्र में लाकर डिजिटाइजेशन का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जो घर बंद मिलते हैं उनमें तीन बार जाएं,बूथ लेबल एजेंट को साथ ले जाएं और डॉक्युमेंटेशन करें।बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को बीएलओ एप्प के नए मॉड्यूल्स का भी प्रशिक्षण दिया गया।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय,सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी.पाण्डे सहित सभी उपजिलाधिकारी व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

फादर्स डे के अवसर पर देहरादून में प्रेस्टीज एक्सक्लुसिव का हुआ भव्य शुभारंभ