Ticker

6/recent/ticker-posts

मानदेय न मिलने से नाराज ग्राम रोजगार सेवको ने दिया धरना, बीडीओ को सौंपा मांगपत्र

मानदेय न मिलने से नाराज ग्राम रोजगार सेवको ने दिया धरना, बीडीओ को सौंपा मांगपत्र

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ की ब्लॉक इकाई ने मानदेय न मिलने के विरोध में खण्ड विकास परिसर में सांकेतिक धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र बीडीओ असलम परवेज को सौंपा गया।

धरने को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री फिरोज अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्राम रोजगार सेवकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है 20 से 36 माह का वेतन अभी तक अटका हुआ है जिससे रोजगार सेवको के सामने रोटी रोजी का बड़ा संकट पैदा हो गया है जिससे वह भूखे मरने की कगार है। ब्लॉक अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि यदि अविलंब बकाया मानदेय का भुगतान 4 अक्टूबर  2021 में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को लागू करने, 20 वर्षों के उनके अनुभव के आधार पर सेवा भविष्य सुरक्षित करते हुए मानदेय 24 हजार रुपए प्रतिमाह करने, अच्छी गुणवत्ता वाला एंड्रॉयड मोबाइल तथा प्रतिमाह का डेटा खर्च व मानदेय में प्रशासनिक मद की बाध्यता को भी खत्म किया जाना आदि मांगों को नही माना जाता है तो सभी रोजगार सेवक 5 जून से 14 जून तक अलग अलग ब्लॉक मुख्यालयों, 15 जून को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। धरने में वक्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय पर अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान संजय कुमार, देवपाल, संदीप कुमार, राहुल कुमार, सुशील कुमार, कुलदीप, धर्मवीर, पंकज, अरशद, पहल सिंह, हबीब, संगीता व रूबी समेत आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चारधाम मार्गों पर बढ़ी भीड़, हरिद्वार में रोके गए 100 से अधिक वाहन