Ticker

6/recent/ticker-posts

हॉस्पिटल में घुसा अज्ञात चोर, तीमारदार का ले गया फोन, जांच में जुटी पुलिस

हॉस्पिटल में घुसा अज्ञात चोर, तीमारदार का ले गया फोन, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल -हॉस्पिटल में जहां लोग सुखद स्वास्थ्य लाभ हेतु स्वास्थ्य लाभ की कामना तथा संवेदना व्यक्त करने के लिए आते हैं लेकिन वही गुरुवार की भोर में एक अज्ञात चोर सारी संवेदनाओं को दरकिनार करते हुए हॉस्पिटल में घुसकर तीमारदार का मोबाइल उड़ा ले गया साथ ही बराबर में खड़ी बाइक को चोरी करने में वह असफल रहा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गाँव ताजपुर निवासी शुभम त्यागी ने अपनी माता मीनू त्यागी को कस्बे के नवजीवन क्लिनिक में एडमिट किया हुआ था और वह बराबर में बेड पर आराम कर रहा था कि सुबह भोर के समय एक अज्ञात चोर कमरे में आया और मोबाइल लेकर फरार हो गया साथ ही बराबर में स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बाइक को भी उड़ाने का असफल प्रयास किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के समय डॉक्टर नमन शर्मा पूजा अर्चना करने गए हुए थे और स्टाफ अन्य कार्यों में व्यस्त था। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्र की एकता अखंडता को मजबूत करने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका-श्रीमहंत रविंद्रपुरी