Ticker

6/recent/ticker-posts

देसंविवि में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन

देसंविवि में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन

कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत हुआ सामूहिक योगाभ्यास

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-भारत सरकार के आयुष मंत्रालय तथा देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के योगा डे काउंटडाउन कार्यक्रम के अतंर्गत गंगोत्री से गंगासागर थीम पर योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।विवि के क्रिकेट ग्राउण्ड में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ,संतुलित एवं जागरूक जीवन शैली को बढ़ावा देना तथा समाज में इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना रहा ।

इस अवसर पर दिये अपने वीडियो संदेश में देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि भारतीय ज्ञान की धाराओं में सबसे समृद्धितम विरासतों में से एक योग है। इसे सहेज कर रखने की आवश्यकता है।उन्होंने योग मन,शरीर और आत्मा के समन्वय की एक समग्र जीवन पद्धति बताया।देव संस्कृति विश्वविद्यालय के योग विशेषज्ञों ने कहा कि योग व्यक्ति,समाज और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने योग को एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य की अवधारणा को साकार करने का मार्ग बताया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत सामूहिक योगाभ्यास किया।विभिन्न योगासनों,प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर उपस्थित योगाभ्यासियों ने स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति का अनुभव किया।इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि,विवि के कुलसचिव बलदाऊ देवांगन,डॉ सुरेश वर्णवाल,डॉ.कामता साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ,शिक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।बताते चले योगा डे काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत गंगोत्री,ऋषिकेश और हरिद्वार में आयोजन के बाद अब यह कार्यक्रम प्रयागराज,वाराणसी,पटना,हुगली तथा गंगासागर में आयोजित किया जाएगा।  



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद इमरान मसूद ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण