पुलिस जवान की सूझबूझ से यात्री को खोया बैग वापस मिला
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- श्यामपुर पुलिस के जवान की सूझबूझ और डयूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के चलते ऑटो में छूटा यात्री का बैग वापस मिल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदा उत्तर प्रदेश से मां चंडी देवी दर्शन के लिए आए श्रद्धालु रजनीश कुमार का बैग गलती से ऑटो में छूट गया ।बैग में उनका कीमती सामान रखा था।रजनीश कुमार ने चंडीघाट चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।चौकी में तैनात कांस्टेबल राजबीर सिंह ने सीसीटीवी की मदद से ऑटो चालक के बारे जानकारी निकाली और उसे चौकी बुलाकर सामान सहित बैग रजनीश कुमार को वापस वापस दिलाया।बैग और सामान वापस मिलने पर रजनीश कुमार और उसके साथियों ने पुलिस का आभार जताया।
0 टिप्पणियाँ