बुजुर्ग ने लगाया पुत्र व पुत्रवधू पर घर से निकालने का आरोप
पुलिस और प्रशासन से लगायी मकान और दुकान पर कब्जा दिलाने की गुहार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-बुजुर्ग ने पुत्र व पुत्रवधू पर मारपीट कर घर से निकालने के आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बजुर्ग कहा कि न्यायालय से राहत के बावजूद पुलिस प्रशासन उन्हें उनके मकान में आज तक कब्जा नहीं दिला पाया है।चौपड़ा भवन रानीगली भूपतवाला निवासी 70वर्षीय राजबीर पुरी पुत्र भगवानपुरी ने बताया कि उनके पुत्र और पुत्रवधू ने उनसे दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें उनके मकान से निकाल दिया है।जिसके बाद से वह इधर उधर भटक रहे हैं।राजबीर पुरी ने बताया कि उनके मकान में ही उनकी दुकान भी है।जिसका संचालन वह स्वयं करते थे।बीमार होने पर षड़यंत के तहत उन्हें मकान और दुकान से बाहर कर दिया गया।इसके बाद उन्होंने एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया।जिसमें 23सितम्बर 2025 को उनके हक में फैसला आने के बावजूद उन्हें मकान और दुकान पर कब्जा नहीं दिलाया गया।उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले का अनुपालन करते हुए पुलिस और प्रशासन उन्हें मकान और दुकान पर कब्जा दिलाए।
0 टिप्पणियाँ