Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने किया लाखों रूपए की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने किया लाखों रूपए की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- फर्जी पर्चेज आर्डर लगाकर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को थाना पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बीती 23मई को ज्वालापुर निवासी चंदन कौचर थाना पथरी पुलिस को शिकायत देकर कम्पनी के फर्जी पर्चेज आर्डर जारी कर धोखाधडी से वादी की फैक्टरी को आर्थिक हानी पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने आरोपित कुलदीप कुमार पाण्डेय पुत्र संजीव कुमार निवासी गली न.6 कमलानगर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई विपिन कुमार, कांस्टेबल दीपक चौधरी व जयपाल चौहान शामिल रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष