Ticker

6/recent/ticker-posts

हेल्थ फॉर आल क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

 हेल्थ फॉर आल क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- एजुकेशन फॉर आल चैरिटबल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्टेट हाइवे पर सैनी सराय के निकट हेल्थ फॉर आल क्लीनिक का शुभारंभ बुधवार को हुआ।

क्लीनिक का उद्घाटन समाजसेवी फहीम नंबरदार ने फीता काटकर किया। मौलाना मुफ्ती अहमद साद ने दुआ कराई। मलिक मोअज्जम ने बताया कि ट्रस्ट बच्चों की शिक्षा देने के साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। बताया कि डा. कर्नल अदनान मसूद की देखरेख में क्लीनिक का संचालन होगा। डा. कर्नल अदनान ने बताया कि क्लीनिक में गरीब व असहाय लोगों को विशेष सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर डा. जमीर अहमद, डा. सलीमउर्ररहमान, अरविंद सिंघल, राव कारी साजिद, राजीव गुप्ता, साद सिद्दीकी, अहमद सिद्दीकी, माज नबी, साजिद कुरैशी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा