राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने मंज़ूर अहमद गन्नाई को सौंपी जम्मू कश्मीर खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
श्रीनगर-जम्मू कश्मीर में संगठन का गठन करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री चौ नीरपाल सिंह ने वॉलीवाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी मंज़ूर अहमद गन्नाई को जम्मू कश्मीर खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
गेस्ट हाउस में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खेल प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने कहा कि हम युवाओं को सही दिशा देना चाहते है।युवा इस देश का भविष्य है।हम युवाओं को दिशाहीन नहीं होने देंगे। चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि हमारा मकसद कश्मीर में घूमना नहीं है,हमारा एजेंडा पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत करना है।दो महीने के अंदर अंदर सभी कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा। इस दौरान डॉ हमीद, डॉ बशीर भट,मो.मुजामिल,शिराज मलिक,सज्जाद अहमद, हिलाल,इरफान आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ