Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का किया त्रैमासिक निरीक्षण

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का किया त्रैमासिक निरीक्षण

 रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान द्वारा निर्वाचन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के लिए आन्तरित एवं सील्ड ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का राजनैतिक दलों के साथ त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सील्ड ईवीएम/वीवीपैट गोदाम सुव्यवस्थित पाये गये।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी चौ0 अब्दुल गफूर, जिलाध्यक्ष अपना दल एस श्री राजकुमार पंवार, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष श्री संजय कुमार जैन, कांग्रेस से श्री सुधांशु धनगर, पार्षद श्री गौरव कपिल, बसपा से श्री सुनीश प्रधान, भाजपा से श्री पवन सिंह राठौर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से जिला सचिव श्री राव दाउद खां सहित संबंधित उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उद्योग बंधु की बैठक में सड़क निर्माण व जल निकासी पर चर्चा