Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर-12 समर क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम एन ने टीम ए को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

अंडर-12 समर क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम एन ने टीम ए को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-भूतेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर-12 समर क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम एन ने टीम ए को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ए ने निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। टीम की ओर से ओम ने 24 और वेदांत ने 14 रन बनाए। टीम एन के गेंदबाज अनिकेत कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किए।113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम एन ने 14.3 ओवर में चार विकेट खोकर 118 रन बनाते हुए मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से कृष्णा ने 28 और जावेद ने 25 रनों का योगदान दिया। टीम ए के लिए वेदांत और कृष ने दो-दो विकेट लिए।अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अनिकेत कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर एकेडमी के कोच राजीव गोयल टप्पू ने बताया कि समर क्रिकेट लीग अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान कई नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला है। युवा खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रतियोगिता से उभरकर सामने आए खिलाड़ी भविष्य में जिले और प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।इस मौके पर रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल, संजय शर्मा सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उद्योग बंधु की बैठक में सड़क निर्माण व जल निकासी पर चर्चा