Ticker

6/recent/ticker-posts

महाबीर दानवीर भामाशाह जयंती तथा अक्टूबर माह में प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर वैश्य एकता मंच ने की बैठक

महाबीर दानवीर भामाशाह जयंती तथा अक्टूबर माह में प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर वैश्य एकता मंच ने की बैठक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-वैश्य एकता मंच, पैरामाउंट ट्यूलिप द्वारा आगामी 28 जून को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होने वाली महाबीर दानवीर भामाशाह जयंती तथा अक्टूबर माह में प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर पैरामाउंट ट्यूलिप, दिल्ली रोड स्थित श्री प्रवीण गुप्ता के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता  समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र भारती ने की। बैठक में दोनों आयोजनों को समाज की सहभागिता के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। 

वक्ताओं ने कहा कि दानवीर भामाशाह एवं महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता, सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक में 28 जून को होने वाले दानवीर भामाशाह जयंती समारोह की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान तथा अधिक से अधिक समाज बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली महाराजा अग्रसेन जयंती  वैश्य एकता मंच पैरामाउंट ट्यूलिप  द्वारा अपनी सोसाइटी पैरामाउंट में करने को लेकर विभिन्न समितियों के गठन, कार्यक्रमों की योजना तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी श्री अश्वनी सिंघल, , श्री अनिल गोयल,  विजय गुप्ता,श्री रचित गुप्ता, श्री अमन गुप्ता, श्री नवीन सिंघल (सर्राफ), श्री राहुल मित्तल सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज की एकता, संगठन एवं सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया तथा दोनों कार्यक्रमों को अभूतपूर्व सफलता दिलाने का विश्वास व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उद्योग बंधु की बैठक में सड़क निर्माण व जल निकासी पर चर्चा