Ticker

6/recent/ticker-posts

अयोध्या के राम मंदिर को दान में मिले "रामधन की लूट"बंद हो, दोषियों को मिले सख्त सजा-संदीप राणा

अयोध्या के राम मंदिर को दान में मिले "रामधन की लूट"बंद हो, दोषियों को मिले सख्त सजा-संदीप राणा 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-अयोध्या के राम मंदिर में दान व चढ़ावे में आए "रामधन की चोरी व लूट" के विरुद्ध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में पहुँच जोरदार नारेबाजी के प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा । 

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने "रामधन की लूट" को देश के करोड़ों नागरिकों की आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसके लिए भाजपा और आरएसएस को जिम्मेदार बताया । संदीप राणा ने कहा कि राम मंदिर हम सभी देशवासियों की आस्था का केंद्र है और यहां दान में आए करोड़ों रुपए की लूट हम सब देशवासियों की आस्था से खिलवाड़ है । संदीप राणा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष व प्रधानमंत्री के पूर्व सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से लूट की बात को मानते हुए यह स्वीकार किया कि राम मंदिर के निर्माण और व्यवस्था में आरएसएस और भाजपा के ही लोगों को लगाया जाना ठीक नहीं है । संदीप राणा ने कहा कि  नृपेंद्र मिश्रा कि इस बयान को केंद्र में रखकर संपूर्ण प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश द्वारा कराई जानी चाहिए, उन्होंने एसआईटी  जांच को सरकारी लीपापोती बताया । संदीप राणा ने कहा कि जब किसी मामले में कोई एफआईआर ही दर्ज नहीं हुई तो उसकी जांच किन बिंदुओं पर की जा रही है ? उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईटी का गठन निष्पक्ष जांच के लिए नहीं बल्कि आमजन को गुमराह करके दोषियों को बचाने का के लिए किया गया और बिना एफआईआर के एसआईटी का गठन सरकार की नियत पर भी प्रश्न चिन्ह लगता है । महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने इस संपूर्ण प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जनमानस की आस्था से खिलवाड़ करने वाले दोषी साजिशकर्ताओं के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की मांग की ।पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू ने इस लूट को आरएसएस और भाजपा विचारधारा की संस्कृति माना । उन्होंने कहा कि एक उच्च अधिकारी द्वारा यह स्वीकार किया जाना कि मंदिर के प्रबंध कमेटी में आरएसएस और भाजपा के लोगों को ही लिया जाता है, इससे इन संगठनों की साजिश करने वाली संस्कृति का खुलासा होता है। उन्होंने कहा कि यह सनातनी परंपराओं का उल्लंघन तो है ही, लेकिन साथ हमारा मानना है कि साजिशकर्ता मानसिकता वाले व्यक्ति कभी भी सच्चे सनातनी हो ही नहीं सकते ।प्रदर्शनकरियों में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के साथ पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी,  जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, सरसावा ब्लाक अध्यक्ष चौधरी ग़ालिब, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोनू पठान,  महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, नीरज कपिल, इकराम खान, प्रभजीत सिंह लांबा, कार्तिक राणा, आदित्य राणा, रजनीश प्रधान, राजू प्रधान, अजय त्यागी, महानगर सेवा दल अध्यक्ष अनुज शर्मा, नसीब खान, दीपक सैनी, शाहाबाज़ आजाद, अमित शर्मा, मयंक शर्मा, फैज खान, राकेश मोहन शर्मा, जमशेद अली, जमाल अहमद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उद्योग बंधु की बैठक में सड़क निर्माण व जल निकासी पर चर्चा