मण्डलायुक्त ने भूमि विवाद,सोलर से सम्बन्धित समस्यायेें,चिकित्सा की समस्या का किया समाधान
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी- आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि विवाद,सोलर से सम्बन्धित समस्यायेें,चिकित्सा,चालान तथा भूमि कब्जा सम्बन्धित अनेक प्रकार की समस्याओं का समाधान किया।
आयुक्त ने कहा कि दूरदराज से लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर जनसुनवाई में पहुंचते हैं।बिजली-पानी न आना,अतिक्रमण,कब्जा, बिजली -पानी के बिल ज्यादा आना,प्लाट बेचकर भी कब्जा न देना,पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करना ,मजदूरों को परेशान करने समेत तमाम समस्याएं ऐसी हैं जिनका निस्तारण,चौकी,ब्लाक और तहसील स्तर पर आसानी से हो सकता है।उन्होंने निर्देश दिये कि जनहित की समस्याओं का समाधान सम्बन्धित अधिकारी अपने स्तर पर करना सुनिश्चित करें।जनसुनवाई में बसंती देवी रामनगर ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने सोलर प्लांट कैलाश सैनी द्वारा उनके आवास पर लगवाया गया था।सौलर प्लांट में आधा-अधूरा कार्य किया गया जिससे सोलर प्लांट द्वारा विद्युत नही बनाई जा रही थी कई बार बताने के बावजूद समस्या का समाधान नही हुआ। आयुक्त ने कम्पनी के प्रतिनिधि को तलब कर आपसी समझौता के तहत बंसती देवी को 58 हजार की धनराशि वापस दिलाई। जानकी देवी ने बताया कि 2019 में हल्दूचौड में एक प्लाट क्रय किया गया था,जो मार्ग दर्शाया गया है वह 28फीट सरकारी मार्ग दर्शाया गया है जब भूमि स्वामी ने रजिस्ट्री की तो रजिस्ट्री में मार्ग 16 फीट दर्शाया गया है।उनके द्वारा बताया गया कि 28फीट भूमि छोडने के पश्चात उनके प्लाट में भवन निर्माण होने में परेशानी होगी। आयुक्त ने इस सम्बन्ध में पटवारी से आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये।हरीश चन्द्र निवासी हल्द्वानी ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व एक डम्पर क्रय करने हेतु सुंदरम् फाइनेंस से लोन लिया था। लोन की दो किस्त नहीं जमा करने पर कम्पनी द्वारा उनका डम्पर जब्त कर लिया गया।उन्होने बताया कि लोन की तीन किस्त जमा नहीं करने पर कम्पनी वाहन को जब्त कर सकती है।विगत जनसुनवाई में नत्थू देवी हल्द्वानी ने बताया था कि उनकी पुत्री बिना बताये घर से कहीं चली गई है पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।उक्त के प्रकरण में कुमाऊँ आयुक्त ने पुलिस महकमे के अधिकारियों को पुत्री को शीघ्र ढूंढने के निर्देश दिये थे।जिसके क्रम में पुलिस द्वारा नत्थू देवी की पुत्री को ढूंढ लिया। जनसुनवाई में दीपक जोशी पीलीकोठी ने प्राइवेट चिकित्सालय द्वारा उपचार में लापरवाही करने,भट्ट कालोनी तल्ली बमौरी के लोगों द्वारा कालोनी के पृष्ठभाग पर लगाए गए वायर फैंसिग को हटाने,डा.सुमित्रा वरूण रक्षा रिटीट द्वारा प्लाट नम्ब 44 जून स्टेट पाण्डेगांव का रास्ता अवरूद्व करने के सम्बन्ध में समस्या से जनसुनवाई में अवगत कराया। आयुक्त द्वारा जनसुनवाई में अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया।इस दौरान आयुक्त ने कहा कि अनेक ऐसे प्रकरण आ रहे हैं जिसमें विक्रेता द्वारा ऐसी भूमि विक्रय कर दी जा रही है जिसमें उसका कब्जा ही नहीं है,तथा राजस्व लेखपाल व पटवारी द्वारा बिना मौके पर जाकर चौहदी भी कर दी जा रही है तथा दाखा भी चल जा रहा है जबकि मौके पर स्थिति अलग है जिससे क्रेता बाद में परेशान हो रहे हैं ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त ने ऐसी लापरवाही वाले राजस्व कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश मंडल के समस्त जिलाधिकारियों को दिए हैं।आयुक्त द्वारा जनता की समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण के संबंध में उचित कार्यवाही की।
0 टिप्पणियाँ