स्वास्थ्य विभाग द्वारा देवबन्द उप कारागार मे हेल्थ कैम्प लिया आयोजित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-कैदियो की स्क्रीनिंग करके उनकी आवश्यकता अनुसार सभी जाँच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैम्प का आयोजन देवबन्द स्थित उप कारागार मे किया गया जिस का शुभारम्भ जैलर इंचार्ज सुरेश कुमार द्वारा किया गया
नोडल अधिकारी /जिला क्षय रोग अधिकारी डा सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि इस कैम्प मे जेल के सभी कैदियो की स्क्रीनिंग करके उनकी आवश्यकता अनुसार सभी जाँच करके, आवश्यकता अनुसार दवा वितरित की जा रही है एवं एक्स रे मशीन जेल मे ही लें जाकर आवश्यकता अनुसार एक्स रे भी किये गये,कार्यक्रम मे जेलर इंचार्ज सुरेश कुमार के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रवीण कुमार के आदेश और जिला क्षय रोग अधिकारी डा सर्वेश कुमार सिंह के निर्देशों के अनुपालन मे स्वास्थ्य विभाग की टीम मे डा नेहा सिरोही, फार्मासिस्ट डा आरिब आलम,वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक तरुण आनन्द, वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक सुभाष चंद, परामर्शदाता नरेंद्र कुमार एवं नाथी राम,स्टाफ नर्स अनुज , एल टी सुबुर हुसैन,आकाश कुमार,एक्स रे टेकनीशियन अंकुश कुमार,लैब टेक्निशियन सुबुर हुसैन, ओ आर डब्लू योगेंद्र सैनी एवं चालक सुखपाल सिंह का विशेष योगदान रहा
0 टिप्पणियाँ