Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का होगा आयोजन

प्रदेश स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का होगा आयोजन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- तैराकी खेल के जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 03 से 05 जुलाई, 2026 तक के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित की जायेगी।

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 जून 2026 को किया जायेगा। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 25 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 25 जून को ही मध्यान्ह 12:30  बजे से किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बालिका तैराकी प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा