Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर 12 क्रिकेट समर कप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अंडर 12 क्रिकेट समर कप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. पंकज खन्ना ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंडर-12 क्रिकेट समर कप 2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। छह टीमों के बीच चल रहे इस रोमांचक टूर्नामेंट में  खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया। 

टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. पंकज खन्ना पहुंचे। टूर्नामेंट के आयोजकों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। डॉ. पंकज खन्ना ने मैदान पर जाकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, हार और जीत जीवन के दो अहम पहलू हैं। खेल हमें खेल भावना और अनुशासन सिखाता है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी है।टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मैच एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी और सवेरा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। सवेरा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 147 रन बनाए। जिसमें सत्यम में 31 गेंदों में 61 बनाए। सवेरा क्रिकेट एकेडमी टीम की और समर ने अच्छी बोलिंग करते हुए 3 विकट अपने नाम किये। 148 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सवेरा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 12.4 ओवर में 149 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। सवेरा टीम की और से हरीश ने 39 रन बनाए। जबकि एसबीबीए की और मोहम्मद उवेश ने 4 विकट लिये। 
दूसरा मैच इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी और पंवार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामिया क्रिकेट टीम ने 46 रन बनाए। जिसमें अब्दुल रहमान ने 19 गेंदों में 13 रन बनाए। पंवार क्रिकेट एकेडमी की और हयात गौर ने अच्छी बोलिंग करते हुए 3 विकट लिए। 47 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंवार क्रिकेट टीम ने 6.1 ओवर में 47 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। पंवार टीम की और से आयु ने 23 रन बनाए। जबकि इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी की और उमर ने 1 विकट लिया। मैच में मैन ऑफ द मैच हयात गौर और फाइटर ऑफ द मैच अब्दुल रहमान को चुना गया।टूर्नामेंट में अवनी स्पोर्ट्स का विशेष सहयोग रहा। मैच के दौरान क्रिकेट कोच प्रीति मेहरा, ललित पंवार, अजीम, रमीज  सहित कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विकास ही हमारी और हमारी सरकार की पहचान-विधायक देवेन्द्र निम