बड़गांव पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अवैध शराब व उपकरणों सहित पांच गिरफ्तार
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बड़गांव पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नरेन्द्र भड़ाना के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव सांवतखेड़ी में एक मकान पर छापेमारी करते हुए करीबन 610लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद कर दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों शेरसिंह, अंकित व अमृत पुत्रगण शेरसिंह, मीना पत्नी शेरसिंह व सुनीता पत्नी राजू निवासीगण सांवतखेड़ी थाना बड़गांव को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है। अभियुक्तों के पास से अवैध कच्ची शराब बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नरेन्द्र भड़ाना, एसआई आलोक कुमार, एसआई हितेश कुमार, एसआई लाखन सिंह, एसआई मौ. कामिल, एसआई बच्चन सिंह अत्री, एसआई सतीश चंद, मनोज कुमार, दानवीर, राहुल खोखर, निकेत शर्मा, प्रभाकर, कोशिंद्र, अनुज, ओमकार, जितेन्द्र, अंजू सोम, शिवानी व पूजा समेत आदि साथ रहे।
0 टिप्पणियाँ