Ticker

6/recent/ticker-posts

बस व बाइक की टक्कर में दो घायल

बस व बाइक की टक्कर में दो घायल

बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक घायल

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-स्टेट हाइवे 59 पर रोडवेज व बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कुराली निवासी यासीन अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव बढ़ेडी नागल में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहा था कि जैसे ही वह आईआईएमटी के निकट पहुंचा तो पीछे तेज गति से आ रही रोडवेज की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल भिजवाया जहां से यासीन 60 वर्ष और उसकी पत्नी शाहिदा 45वर्षीय को गम्भीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही घटना का पता चलते ही शादी समारोह में खलबली मच गई और मेहमान अस्पताल की तरफ भाग पड़े। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बस को अपने कब्जे में लिया है। वही टपरी रोड पर गाँव भाटखेड़ी के निकट तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी सुखपाल सिंह की बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से वह घायल हो गए जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

गेहूं सुखाने की अनोखी तरकीब से छा गईं सरूरपुर कलां की पिंकी जैन