संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 के तहत वितरण किए जा रहे गणना प्रपत्रों की समीक्षा
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी- संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उत्तराखंड प्रकाश चंद्र दुमका द्वारा शनिवार को सर्किट हाउस काठगोदाम सभागार में जनपद नैनीताल के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 के अंतर्गत वितरण किए जा रहे गणना प्रपत्रों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के आंकलन एवं फॉर्म वितरण कार्यों की समीक्षा की गई।
उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल सहित नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी,समस्त उप जिला अधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके सेक्टर के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराएं।श्री दुमका ने कहा कि सभी ईआरओ व एईआरओ अपने क्षेत्रान्तर्गत गणना पत्र वितरण कार्य कर रहे सुपरवाइजर,बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलए) से लगातार संपर्क बनाए रखें और समय-समय पर संचालित गणना प्रपत्र वितरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी करें,अगर गणना प्रपत्र वितरण कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो उन समस्याओं को तुरंत हल करें। निर्धारित समय के अंदर गणना प्रपत्र वितरण का कार्य पूर्ण कर लें।इसकी मॉनिटरिंग भी लगातार करें।उन्होंने गणना प्रपत्रों के समयबद्ध वितरण,मतदाताओं से समुचित समन्वय तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य संपादन के संबंध में आवश्यक निर्देश भी अधिकारियों को दिए।समीक्षा के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बूथ स्तरीय अधिकारियों से भी दूरभाष पर वार्ता की और गणना प्रपत्र में आ रही समस्याओं को भी जाना। बैठक के दौरान निर्वाचन कार्य में तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।बैठक में अपर जिलाधिकारी व उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय,नगर आयुक्त एपी बाजपेई, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंशा दत्त पांडे,समस्त उप जिलाधिकारी, व तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ