Ticker

6/recent/ticker-posts

रक्तदान महादान,बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा करने का सबसे उत्तम जरिया

 रक्तदान महादान,बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा करने का सबसे उत्तम जरिया 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वराज फाउंडेशन के संयुक्त रूप से जिला बार एसोसिएशन के सभागार में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र,स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया।शिविर में 51ब्लड यूनिट एकत्रित किया गया।

मुख्य अथिति प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन)सिमरनजीत कौर और विशिष्ट अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसमहेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर ने कहा कि रक्तदान एक महादान है,जो बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा करने का सबसे उत्तम जरिया है।रक्तदान किसी गंभीर मरीज या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है।शिविर में मैक्स अस्पताल देहरादून के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में पहुंचे स्थानीय नागरिकों और अधिवक्ताओं, अधिकार मित्रो की स्वास्थ्य जांच की।नेत्र धाम हॉस्पिटल हरिद्वार की टीम ने निशुल्क नेत्र जांच कर परामर्श दिए गए।विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर युवाओं,अधिवक्ताओं, प्राधिकरण के अधिकार मित्रो और स्थानीय लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।जिसमें 51 ब्लड यूनिट एकत्रित की गई।शिविर में प्राधिकरण के स्टाफ,डिप्टी एल.ए.डी.सी,रमन कुमार सैनी एवं स्वराज फाउंडेशन के संयोजक अनिल पाराशर,अधिवक्तागण एवं लॉ इंटर्स उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर हैं, बोझ नहीं