न्यू गोपाल नगर में दो नई सड़कों के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-वार्ड 19 में विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी है। न्यू गोपाल नगर में दो नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर निगम एवं महापौर डाँ अजय कुमार के सहयोग से पार्षद द्वारा सड़क का उद्घाटन किया गया ।
सड़क उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पार्षद ने कहा कि ये क्षेत्रवासियों की मांग काफी समय से लंबित थी, जो आज पूरी होने जा रही है।महापौर डॉक्टर अजय कुमार द्वारा नगर में चाहूमुखी विकास हो रहा है सहारनपुर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है भाजपा सरकार में नगर के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है वार्ड के क्षेत्र वासियों की कोई भी समस्या हो उसका समाधान मेरे द्वारा किया जाएगा मैं क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए दिन रात तत्पर हूं यह क्षेत्र मेरे लिए मेरे परिवार के समान है जिसकी सेवा में हमेशा दिलो जान से करता रहूंगा इस कार्य का उद्घाटन पूर्व पार्षद रमेश छाबड़ा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार मक्कड़ जी, सुमित अरोड़ा जी, सागर राणा जी, किशन छाबड़ा जी, वीरेंद्र कश्यप जी, अर्जुन सचदेवा जी, विशु मलिक जी, चंदन सचदेवा जी, निखिल बाटला जी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ