Ticker

6/recent/ticker-posts

बढ़ती महॅगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

 बढ़ती महॅगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-रसोई गैस,डीज़ल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में शिवालिक नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेता महंगाई पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।रसोई गैस,पेट्रोल,डीज़ल के दाम बढ़ने के कारण आम जरूरत की सभी वस्तुएं महंगी हो रही हैं।जिससे मध्यवर्ग व गरीब तबका परेशान है।रानीपुर प्रभारी रविश भटीजा,यशवंत सैनी,मोहन राणा व संजय सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लोगों को विश्वास में लिए बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगा रही है। जिससे बिल ज्यादा आने से जनता परेशान है।पूनम भगत,निशा शर्मा,राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं को रसोई चलाना भारी पड़ रहा है।तेलूराम,सुरेंद्र ठाकुर, मनोज धनगर व मनोज जाटव ने कहा कि महंगाई बढ़ने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन में सागर बेनीवाल,सौरभ सैनी,राव आफ़ाक,बीएस तेजियांन,अमित नौटियाल,दाताराम चौहान,अजय मुखिया,विनोद कुमार,सुनील चौहान,राव फरमान,अंबिका पाण्डेय,सत्यपाल शास्त्री,तनुज चौहान,कमल रोहिला,दीवानचंद, अक्षय नागपाल,संजय कुमार,राजेंद्र पूरनपुर,मृत्युंजय पाण्डेय,जान मोहम्मद अंसारी,अवधेश यादव,मनोज चौधरी,सचिन पाल,मोनिक,कुंवर सिंह बिष्ट,जगदीप,नितेश कुमार,वासु नौटियाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संघर्ष से सफलता तक दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में स्वाद का परचम लहरा रहा राणा अचार