धर्मवीर खटाणा को किया शिक्षक एमएलसी चुनाव का सहारनपुर मंडल प्रभारी नियुक्त
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हैं धर्मवीर खटाणा
रिपोर्ट सुधीर सोहल/अमान उल्ला खान
सहारनपुर-समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पार्टी के कद्दावर नेता व प्रदेश सचिव धर्मवीर खटाणा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सहारनपुर मंडल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जारी नियुक्ति पत्र में धर्मवीर खटाणा को सहारनपुर मंडल के तीनो जिलों सहारनपुर मुजफ्फरनगर व शामली के चुनाव संचालन की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है गौरतलब हैं कि समाजवादी पार्टी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए डॉ. नितिन तोमर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है तथा हाल ही मे धर्मवीर खटाणा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा दादरी मे आयोजित रैली मे तीन सौ से गाड़ी का काफिला के साथ पहुंच कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड साबित कर चुके हैं ऐसे में धर्मवीर खटाणा की नियुक्ति को संगठन में उनके बढ़ते प्रभाव और नेतृत्व क्षमता के रूप में देखा जा रहा है- नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई - समर्थकों ने इसे क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है
0 टिप्पणियाँ