Ticker

6/recent/ticker-posts

भाकियू अंबावता का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर शुरू

भाकियू अंबावता का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर शुरू

समस्याओं से जूझ रहे हैं देश के किसान-अंबावता

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि देश का किसान समस्याओं से जूझ रहा है।तमाम वादे कर सत्ता में आयी केंद्र सरकार किसानों से किए वादों को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रही है।

अलकनंदा मैदान में शुरू हुए तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर के पहले दिन विभिन्न राज्यों से आए हजारों किसानों को संबोधित करते हुए चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि दिल्ली में किसान आंदोलन के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों से एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी देने का कानून बनाने का वादा किया था।जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया।फसलों का सही दाम नहीं मिलने से किसान कर्ज के जाल में फंस रहे हैं।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गैस,पेट्रोल,डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे है।उसी प्रकार फसलों के दाम भी बढ़ाए जाएं। अंबावता ने कहा कि केंद्र और राज्यों में किसान हितैषी सरकारों का गठन होना चाहिए। इसके लिए पूरे देश में किसानों को जागरूक किया जाएगा। बढ़ती महंगाई के चलते किसान और मजदूरों की दशा निरंतर खराब हो रही है। किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए। वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर पांच हजार रूपए महीना किया जाए।चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि किसानों के हित में चलाए जा रहे अभियान को तेज किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बृहष्पतिवार को उत्तराखंड केे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किसानों को संबोधित करेंगे।राष्ट्रीय महासचिव रामपाल सिंह अंबावता,प्रवीन अंबावता,उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी सचिन चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र प्रधान ,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी,हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग हुड्डा,हरियाण प्रभारी चुहड़ सिंह रावत,रमन पंवार,नसीर खान,परशुराम प्रधान,तौफीक,रामानुज सिंह,सुभाष चौधरी,रविंद्र प्रधान ,धीरेंद्र रावत,अमृत सिंह,अशोक मिश्रा,महीपाल सिंह,नीलकमल पांडे आदि पदाधिकारियों ने भी किसानों को संबोधित किया।चौधरी ऋषिपाल अंबावता के अधिवेशन स्थल पर पहुंचने पर संगठन पदाधिकारियों और देश भर से आए हजारों किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा