खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5मोटर बरामद की हैं।
15जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल और मुखबिर की सूचना पर 2संदिग्धों शहजाद पुत्र इरशाद व साहिल पुत्र लियाकत निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पदार्था थाना पथरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 5मोटर बरामद कर ली।पुलिस टीम में एसआई महेन्द्र पुंडीर,कांस्टेबल जितेन्द्र पुंडीर,मनोज वर्मा शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ