Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय वुशू चयन ट्रायल का सहारनपुर मे हुआ आयोजन

जिला स्तरीय वुशू चयन ट्रायल का सहारनपुर मे हुआ आयोजन 

चयन ट्रायल का शुभारंभ मुख्य अतिथि, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया

चयनित खिलाड़ी शामली में होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य वुशू प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-  डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय वुशू चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। सहारनपुर वुशू संघ के तत्वाधान में आयोजित इस ट्रायल में लगभग 60 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी आगामी 25 से 28 जून 2026 तक शामली में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य वुशू प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयन ट्रायल का शुभारंभ मुख्य अतिथि, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने सहारनपुर वुशू संघ के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
सहारनपुर वुशू संघ के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी सोनवीर सिंह ने बताया कि चयन ट्रायल में सब जूनियर वर्ग मे यूवी सैनी, कार्तिक प्रजापति, देवांश, चिराग, तुषार कुमार, अभय सिंह, आयुष्मान गौतम, अब्बुल गनी। जूनियर वर्ग मे अक्षत पाल, उर्वशी, प्रज्ञा, निक्की सिंह, आराध्या, प्रेरणा, आराध्या रावत। सीनियर वर्ग में मनोज कुमार, अविनाश, विशाल कुमार, अमन सिंह, आदित्य सिंह, रॉकी सिंह आदि का चयन किया गया। चयन ट्रायल के समापन पर अतिथि के रुप मे पहुंचे अतुल रावत के द्वारा चयनित खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गई। चयन ट्रायल में सोनवीर सिह, अविनाश चोपड़ा, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र कुमार, रितु सैनी, सीमा सैनी, आसमा नाज आदि का सहयोग रहा। चयन ट्रायल का आयोजन सहारनपुर वुशू संघ के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी सोनवीर सिंह की देख रेख मे किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पांचाल म्यूजिक सेन्टर पर प्रयाग संगीत समिति की प्रायोगिक परीक्षा हुई सम्पन्न