मुआवजा न मिलने पर पावरग्रिड का कार्य रुकवाया
भाकियू तोमर जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी की धमक का असर, दो दिन में मिलेगा मुआवजा
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- क्षेत्र के गाँव पहाड़पुर में नेशनल हाईवे से होकर गुजर रही पावरग्रिड की हाइटेंशन लाइन पर चल रहे विद्युत टावर (पोल) कार्य को मुआवजा न मिलने के कारण विरोधस्वरूप रुकवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पहाड़पुर निवासी श्रीपाल सैनी का गांव के एक छोर पर नेशनल हाईवे के बराबर में खेत में है जिसमें पावरग्रिड की सप्लाई हेतु विद्युत टावर (पोल) का निर्माण किया जा रहा है लेकिन उचित मुआवजा न मिलने के कारण किसान बेहद परेशान था परेशान किसानों ने भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी से संपर्क कर अपनी आप बीती बताई जिसपर सौरभ त्यागी तुरंत मौके पर पहुंचे और किसानों की सर्किल रेट के आधार पर बकाया मुआवजा राशि न मिलने तक निर्माण कार्य रोकने की धमकी दी जिसपर संबंधित विभागीय अधिकारी विपिन चौधरी ने अपने उच्चाधिकारियों से तुरंत बात की और सोमवार को किसान के खाते में पैसे डालने की बात कही। जानकारी मिलते ही थाना निरीक्षक इंस्पेक्टर संजय कुमार भी मयटीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे और किसानों से जानकारी हासिल की। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज राणा, भागीरथ सेना संस्थापक सोनू सैनी, मुकम्मिल, सुंदर, पाल्लू, असगर, सागर केशव व गुड्डू सैनी समेत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ