मां कामाख्या की शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज,आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी मिर्ची बाबा,स्वामी आलोक गिरी,महंत राज गिरी ने असम के गुवाहाटी स्थित मां कामख्या मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और समाज के कल्याण की कामना की।
संतों ने मंदिर में आयोजित किए जा रहे अंबुबाची महापर्व सहित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया।अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां कामाख्या शक्ति,सृजन और मातृत्व की अधिष्ठात्री देवी हैं।मां कामाख्या की शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है।मंदिर में आयोजित किया जा रहा अंबुबाची महापर्व प्रकृति और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है।उन्होंने बताया कि अंबुबाची पर्व के अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु,साधु-संत और तांत्रिक साधक मां कामाख्या के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं।
0 टिप्पणियाँ