Ticker

6/recent/ticker-posts

आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

 आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान ने अवगत कराया है कि आधार नामांकन एवं संबंधित प्रक्रियाओं के सुदृढ़ संचालन हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला सभागार में किया गया।इस प्रशिक्षण में कुल 57ऑपरेटरों ने प्रतिभाग किया,जिनमें सीएससी,डीओआईटी ,स्कूल शिक्षा विभाग,डब्लयूसीडी तथा इंडिया पोस्ट के ऑपरेटर शामिल रहे।प्रशिक्षण यूआईडीआईए क्षेत्रीय कार्यालय,दिल्ली के अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आधार सॉफ्टवेयर,आधार नामांकन की प्रक्रिया,आवश्यक एवं स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची,यूनिवर्सल क्लाइंट तथा आधार केंद्र प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान सहायक प्रबंधक नितीश सैनी,परियोजना प्रबंधक मनु त्रिपाठी एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक कुमार चौहान द्वारा प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया गया तथा प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आधार सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना एवं संबंधित ऑपरेटरों की कार्यकुशलता को बढ़ाना रहा,जिससे आम जनमानस को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा