Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रद्वालुुओं का हुजूम उमड़ने से हाइवे पर लगा जाम तीसरे दिन भी जारी

 श्रद्वालुुओं का हुजूम उमड़ने से हाइवे पर लगा जाम तीसरे दिन भी जारी

सम्पर्क मार्ग पार्किंग भी पूरी तरह से फूल

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-वीकेंड के बाद सोमवती अमावस्या पर तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। वाहनों की भीड़ के आगे हाइवे भी हांफता नजर आया।हाईवे से शहर को जोड़ने वाले मार्गो और चौक चौराहों पर भी लंबा जाम लगा।कई स्थानों पर हाईवे के कट भी जाम के कारण बने।लंबे जाम के कारण श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग भी परेशान रहे।

चंडीपुल चौक से लेकर बस अड्डे,रेलवे स्टेशन,देवपुरा,ऋषिकुल,रानीपुर मोड आवाजाही करने वालों को जाम के बीच किसी तरह पैदल आवाजाही करनी पड़ी।हरकी पैड़ी सहित यात्री बाहुल्य अपर रोड श्रद्धालुओं से पैक रही।हरकी पैड़ी से ऋषिकुल तक भी श्रद्धालुओं को पैदल आवाजाही करनी पड़ी।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी हाइवे और शहर की सड़कों पर यातायात सुचारू रखने के लिए पसीना बहाते दिखे।अधिमास में पड़ी सोमवती अमावस्या के लिए शनिवार से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए थे।रविवार को भी हरिद्वार श्रद्धालुओं से पूरी तरह पैक नजर आया।जब शहर में होटल,धर्मशालाएं पैक हो गई तो श्रद्धालुओं ने पार्किंग स्थल,घाट पर ही रात काटी।सोमवार सुबह विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का जत्था उमड़ा।हरिद्वार-रुड़की के अलावा हरिद्वार लक्सर मंगलौर मार्ग पर भी दिन भर जाम की स्थिति बनी रही है।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।पार्किंग स्थलों,डायवर्जन मार्गों और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मी लगातार सक्रिय रहे।पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी हाइवे से लेकर अन्य संपर्क मार्गों पर वाहन रेंगते रहे।अत्यधिक भीड़ के चलते अधिकांश पार्किंग रविवार की रात की भर गईं।हरकी पैड़ी क्षेत्र के निकट स्थित पंतद्वीप और रोड़ी बेलवाला पार्किंग में सबसे ज्यादा भीड़ रही।ऋषिकुल मैदान हाईवे की सर्विस लेन सहित बैरागी द्वीप पार्किंग में भी श्रद्धालुओं ने अपने वाहन खड़े किए।हाईवे को शहर से जोड़ने वाले मार्ग,सर्विस लेन और प्रमुख चौराहों पर बाहरी राज्यों के वाहनों की भरमार रही।जाम के कारण स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।दैनिक कार्यों के लिए निकलने वाले नागरिकों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक समय लगा।कई दोपहिया वाहन चालक संकरी गलियों और वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेते दिखाई दिए। देहरादून,ऋषिकेश और कोटद्वार से हरिद्वार आवाजाही करने वालों को सबसे अधिक परेशानी हुई।अधिकांश बसों का संचालन केवल पंतद्वीप पार्किंग तक ही हो पाया।जिसके चलते स्थानीय लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महानगर में विकास कार्यो को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रहा निगम- महापौर