Ticker

6/recent/ticker-posts

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

 मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- मध्य प्रदेश की राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति विभाग के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव के नेतृत्व में ऋषिकुल चौक पर प्रदर्शन कर चुनाव आयोग का पुतला फूंका।

इस अवसर पर मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि सरकार देश में लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है।एसआईआर के माध्यम से मतदाताओं का लोकतांत्रिक अधिकार छिना जा रहा है और देश व प्रदेशों में गैर संवैधानिक सरकार बनायी जा रही हैं। अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त करने से स्पष्ट है कि चुनाव आयोग भाजपा का एक संगठन बनकर लोकतंत्र को समाप्त करने पर तुला है।मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने से चुनाव आयोग और भाजपा का महिला विरोधी चेहरा भी देश की जनता के सामने आ गया है।राजबीर चौहान रवीश भटीजा और विकास चंद्रा ने कहा कि एक देश एक विधान की बात करने वाली भाजपा दोहरा चरित्र अपना रही है।उन्होंने बिना किसी ठोस तथ्य के कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया।यशवंत सैनी,मोहन राणा और निखिल सौदाई ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार देश में लोकतंत्र को कमजोर कर रही है,जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी,जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने से साफ हो गया है कि भाजपा मनुवादी मानसिकता और महिला विरोधी सोच वाली पार्टी है।इस दौरान रजत कुमार,समर्थ अग्रवाल,कार्तिक शर्मा,आशु भारद्वाज,आशु श्रीवास्तव,कैलाश प्रधान, बीपीएस तेजियान,ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा,निखिल सौदाई,सौरभ सैनी,घनश्याम,सुनील,उदित विद्याकुल,विशाल प्रधान,उदय सिंह,होशियार,गोपाल,छोटेलाल,राजबीर सैनी आदि शामिल रहे। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा