एक दिन में 216.50मीटर पैकेज पैकेज 1 एवं 2 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- शहर में सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने के निर्देश के अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 के अंतर्गत जोन बी न्यू बस्ती में एम 30 कों करेंट कार्य 22.30मीटर,शांति मार्ग में एम 30 को करेंट कार्य 54.30मीटर तथा कुल 76.50मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं पैकेज 02 के अंतर्गत राज विहार फेज वन सीसी रोड कार्य 50मीटर,राज विहार फेज तृतीय 90मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 140मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ