Ticker

6/recent/ticker-posts

बच्चों के साथ केक काटकर मनाया सपा सुप्रीमो का जन्मदिन

बच्चों के साथ केक काटकर मनाया सपा सुप्रीमो का जन्मदिन 

रिपोर्ट सुधीर सौहल

सहारनपुर-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का जन्मदिन वरिष्ठ सपा नेता चौधरी प्रवीन‌ बान्दूखेडी ने अपने परिजनों के साथ केक काटकर मनाया तथा समाजवादी पार्टी को आगामी विधान सभा चुनाव में विजयी बनाने का आहवान किया

नकुड विकासखंड के गांव बान्दू‌खेडी में सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसैन के निजी सचिव चौधरी प्रवीन बान्दू‌खेडी ने अपने आवास पर परिजनों के साथ केक काटकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया इस दौरान प्रवीन बान्दू‌खेडी ने कहा ‌कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही दलित, पिछडा अल्पसंख्यको का मान सम्मान व अधिकार सुरक्षित है क्योंकि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार  जाति व धर्म के आधार पर समाज मे नफरत फैलाने का काम कर रही है। जिससे आपसी भाईचारा व सौहार्द समाप्त हो रहा है जो देश की एकता व अखंडता के लिए खतरा है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पी डी ए अभियान के माध्यम से दलित पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं जिसके बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश मे सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगीइस दौरान राजलक्ष्मी चौधरी, लक्ष्य तोमर, सुधांसु गुज्जर, दिव्या चौधरी, परिषा चौधरी, लविश गुज्जर, अंशुल तोमर , आदि बच्चे मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में की सहारनपुर मण्डल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा एवं नये कार्यों की योजना के संबंध में बैठक