किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने जा रहे किसान चौधरी धर्मवीर गुर्जर को पुलिस प्रशासन ने किया नजरबंद
रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक
रामपुर मनिहारान-भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर को बुधवार सुबह पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया।धर्मवीर गुर्जर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने जा रहे थे।
भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे।ज्ञापन में किसानों के हितों से जुड़े मुद्दे,गन्ना किसानों का मिलों पर बकाया भुगतान समय पर न होना, किसानों की आर्थिक परेशानियां तथा अन्य कृषि संबंधी समस्याएं प्रमुख थीं। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह ही पुलिस प्रशासन उनके गांव सलेमपुर स्थित आवास पर पहुंच गया और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया।हमारा उद्देश्य केवल लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना था इसके बावजूद उन्हें ज्ञापन देने के लिए जाने से रोक दिया गया।धर्मवीर गुर्जर ने इस कार्रवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों की आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है।
0 टिप्पणियाँ