धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन, छात्र-छात्राओं को वितरित किए स्कूल बैग व शिक्षण सामग्री
रिपोर्ट सुधीर सोहल
सहारनपुर -नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव धर्मवीर खटाणा के नेतृत्व मे राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री का 53 वां जन्मदिन केक काट कर धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में 253 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, कॉपियां एवं अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
ग्राम साढोली पिलखना मे आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सचिव धर्मवीर खटाणा के नेतृत्व मे सपाईओ ने केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिला कर अपनी खुशी व्यक्त की कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव धर्मवीर खटाणा ने कहा कि जननेता अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र होकर समाज में शिक्षा, सामाजिक न्याय और भाईचारे का संदेश देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन "पीडीए एकता दिवस" के रूप में भी मनाया गया, जो सामाजिक समरसता और सभी वर्गों की भागीदारी का प्रतीक है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की।इस अवसर पर लोकेश सलारपुरी, देवेन्द्र चौहान, अनुज राठी, ओमकार राठी, प्रवेश साढौली, सोनू खरीबांस, मुकेश सहगल, मनोज कुमार, अमित चौधरी, रुल्हा सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों ने भागीदारी की
0 टिप्पणियाँ