परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती के अवसर पर आज शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक, नया चिलकाना बस स्टैंड, चिलकाना रोड, सहारनपुर में शहीद वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल शिक्षा एवं सामाजिक समिति द्वारा श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल लवदीप यादव (कमांडेंट, रिमाउंड डिपो, सहारनपुर) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री योगाचार्य श्री भारत भूषण जी ने की।
इस अवसर पर बेहट विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र कपिल जी, तथा शहीद वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल शिक्षा एवं सामाजिक समिति के संस्थापक मुरसलीन उर्फ मधधा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पंकज शर्मा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फर चौधरी जी, पूर्व नगर अध्यक्ष वरुण शर्मा जी, मंडलीय प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा जी, कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष गुलशेर आलम जी, महानगर अध्यक्ष आरिश सिद्दीकी जी, इसरार प्रमुख जी, राशिद प्रधान, शमीम अहमद, कुर्बान मलिक जी, नसीम उस्मानी जी, खुर्शीद अहमद जी, यमन अल्वी जी, डॉ. थानवी जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में वीर अब्दुल हमीद ने अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए दुश्मन के कई पैटन टैंकों को ध्वस्त कर भारतीय सेना का गौरव बढ़ाया। उनका सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।मुख्य अतिथि कर्नल लवदीप यादव ने युवाओं से राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना को अपनाने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में पद्मश्री योगाचार्य श्री भारत भूषण जी ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है तथा उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है।कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए शहीद वीर अब्दुल हमीद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
0 टिप्पणियाँ