सेवा,सुशासन एवं समर्पण के संकल्प के साथ मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा
जनसेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को मिलेगा योजनाओं का लाभ
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-सेवा,सुशासन एवं समर्पण थीम पर जनपद स्तर पर 04से 30जुलाई तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।इस दौरान जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सरकार के पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष जनसेवा शिविर लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपद में मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है,कार्यक्रमों की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री अथवा मुख्यमंत्री द्वारा नामित प्रतिनिधि करेंगे। 4जुलाई को सुबह 11बजे जिला मुख्यालयों पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ होगा, देहरादून ऋषिकेश से मुख्यमंत्री के संबोधन का सभी जनपदों में सजीव प्रसारण कराया जाएगा।सेवा सप्ताह के पहले दिन रोजगार,स्वरोजगार और कौशल विकास,दूसरे दिन नई सरकारी पहल एवं योजनाएं,तीसरे दिन सड़क,रेल,रोपवे और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाएं, चौथे दिन उद्योग एवं सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम,पांचवें दिन कृषि,उद्यान और पशुपालन,छठे दिन महिला,युवा एवं सैनिक कल्याण तथा सातवें दिन स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रमों के तहत चिकित्सा एवं दिव्यांग शिविर,महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर,मैराथन और खेलकूद प्रतियोगिताएं,सांस्कृतिक संध्या, लोक संस्कृति एवं लोककला कार्यक्रम,विभागीय प्रदर्शनी,योजनाओं के स्टॉल,ऑन-द-स्पॉट आवेदन एवं पंजीकरण,लाभार्थियों के अनुभव साझा कराने,युवाओं के लिए कौशल विकास एवं स्वरोजगार संबंधी मार्गदर्शन और डिजिटल सरकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।राजस्व विभाग की ओर से लंबित मामलों के निस्तारण के लिए समाधान समारोह- विशेष लोक अदालत का आयोजन भी किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार सभी अधिकारी अपने-अपने कार्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।अधिक से अधिक लोगों को संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध किया जा सके।
0 टिप्पणियाँ