Ticker

6/recent/ticker-posts

हरकी पैड़ी में जल आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित,

 हरकी पैड़ी में जल आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित, 

एनडीआरएफ ,एसडीआरएफ की टीमें रहीं तैनात

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-मानसून सीजन को देखते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र में बुधवार को जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बड़े स्तर पर जल आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने की स्थिति में बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना था।मार्कड्रिल के दौरान एनडीआरएफ,एसडीआरएफ फायर ब्रिगेड और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात रहीं।

मॉक ड्रिल में बसें, पिकअप वाहन,फायर टेंडर और राफ्ट से लैस ट्रक समेत दर्जनों बचाव वाहन मैदान में तैनात किए गए।राफ्ट को गंगा में फंसे लोगों को निकालने के लिए तैयार रखा गया।एनडीआरएफ,एसडीआरएफ के जवान पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान का अभ्यास किया।अधिकारियों ने बताया कि हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है।ऐसे में जलस्तर बढ़ने या आकस्मिक बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए समय-समय पर इस तरह की मॉक ड्रिल जरूरी है। ड्रिल के दौरान बचाव दलों के रिस्पॉन्स टाइम,उपकरणों की स्थिति और विभागों के बीच समन्वय को परखा गया।स्थानीय लोग और तीर्थयात्री भी इस अभ्यास को देखने के लिए एकत्र हुए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर जारी अलर्ट का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार-धामी सरकार की योजना से 123युवाओं को मिला ग्लोबल करियर